Headlines

NZ VS IND: अंशुल कंबोज की गेंदबाजी ने बांधा समां, कोहली के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली ने 74 रन की अहम पारी खेली।

Read Full News

PF मामले में FIR नहीं करने के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, EPFO अधिकारी गिरफ़्तार

राजस्थान के जयपुर में ACB ने EPFO के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि PF मामले में FIR और बैंक खाते फ्रीज नहीं कराने के बदले 2 लाख रुपये मांगे गए थे।

Read Full News

उरई के कुनाल जाटव का कमाल, A से Z टाइप कर गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

उरई के कक्षा 11 के छात्र कुनाल जाटव ने पलक झपकते ही अंग्रेजी के 26 अक्षर टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 3.25 सेकंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Read Full News

माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में चेन्नई निवासी भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।

Read Full News

होर्मुज में फिर धमाके, दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए; ब्रिटिश जहाज भी निशाने पर

होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों के बारूदी सुरंगों से टकराने और ब्रिटिश जहाज पर हमले की ख़बर से समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read Full News

6 हज़ार करोड़ के महादेव सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। 6 हज़ार करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट मामले में अब रायपुर कोर्ट में पेशी होगी।

Read Full News

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: आरोपी पति ने किया सरेंडर, 48 घंटे की रिमांड पर

झारखंड के हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्रा राणा ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के लिए 48 घंटे की रिमांड मिली है

Read Full News

पंचकुला के संस्‍कृति मॉडल स्कूल में मासूम पर हमला, आखिर कहां गई बच्चों की सुरक्षा?

पंचकुला के संस्‍कृति पब्‍लिक स्‍कूल में जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। आख़‍िर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 8 वर्ष का छात्र इस तरह का क्रूर क़दम कैसे उठा सकता है। आख़‍िर उसकी सोच में हिंसा कहां से पैदा हो गई?

Read Full News

सियासत में विरोध की भाषा इतनी अभद्र क्यों होती जा रही है? खरगे के बयान ने फिर छेड़ी बहस!

मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीति में भाषाई मर्यादा और शिष्टाचार को लेकर बहस तेज हो गई है। आख़‍िर लोकतंत्र में असहमति और राजनीतिक विरोध की भाषा कैसी होनी चाहिए?

Read Full News

उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा, 6 लोगों की मौत; आख़‍िर ख़राब मौसम में हेलीकॉप्टर क्‍यों?

उत्तराखंड के चमोली में बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद खराब मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ानों और चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Read Full News

4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को झटका, NDA ने 28 में से 16 सीटें जीतीं, यूपी में बीजेपी को मिली कड़ी टक्‍कर

चार राज्यों के MLC चुनाव में बीजेपी-एनडीए और समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन ने सियासी चर्चा तेज कर दी है। कर्नाटक में कांग्रेस की हार, यूपी में सपा की टक्कर और बिहार-महाराष्ट्र के नतीजों का पूरा विश्लेषण पढ़ें।

Read Full News

ब्राजील चुनाव में लूला डा सिल्वा की ऐतिहासिक जीत से क्‍यों लगा अमेरिका को झटका?

लूला डा सिल्वा ने राष्‍ट्रपति चुनाव में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया। जनवरी 2027 में वह चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Read Full News

चक्रवात ‘अर्नब’ ने बढ़ाईं मुश्किलें, 135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; भारी नुकसान

125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाओं के बीच तटीय इलाकों में नुकसान की ख़बरें हैं। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में उड़ानें रद्द की गईं, जबकि रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया।

Read Full News

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौक़ा, 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें आयु सीमा, आवेदन शुल्क, फीस रिफंड और श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की पूरी जानकारी।

Read Full News

रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर फिर सवाल, रूस का कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला; एक की मौत

रूसी हमले में शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्टल और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाए जाने का दावा है। कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

Read Full News

मेडिकल रिपोर्ट में चोट नहीं, फिर भी मिलेगा मुआवजा; POCSO पीड़ितों के हक में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कि मेडिकल रिपोर्ट में शारीरिक चोट न होने के आधार पर POCSO पीड़ित को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता।

Read Full News

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI रिमांड पर मुख्य आरोपी, लेकिन पंजाब की कानून-व्यवस्था व्यवस्था कटघरे में

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार समेत चार आरोपी CBI रिमांड पर हैं। मामले ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Read Full News

उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में NIA कोर्ट का मुकदमा चलाने का आदेश

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक दो मामलों में पहले से ही उम्रकेद की सजा काट रहा है

Read Full News

फ्रांस में सड़कों पर संग्राम: महंगाई के ख़‍िलाफ़ प्रदर्शन,1,314 लोग गिरफ़्तार 53 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था के ख़‍िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, आगजनी और लूटपाट हुई। प्रदर्शन काफ़ी भयानक रूप लेता जा रहा है।

Read Full News